देशभर में 1 जुलाई से गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) लागू हो चुका है। इसमें खाने-पीने के ज्यादातर सामान सस्ते होंगे। फल, सब्जियां, दालें, गेहूं, चावल आदि पहले की तरह टैक्स फ्री रहेंगे। हालांकि चिप्स, बिस्किट, मक्खन, चाय और कॉफी जैसे प्रोडक्ट्स पर 10% तक ज्यादा टैक्स देना होगा। खाद्य तेल पर टैक्स 7% कम लगेगा। घर बनाने के सामान सीमेंट, प्लाईबोर्ड, टाइल्स पर 8.75% तक ज्यादा टैक्स लगेगा, लेकिन बाकी चीजों पर घटेगा। बता दें कि GST को लेकर भास्कर आपका नॉलेज सोर्स बना हुआ है। इसी प्रयास के तहत हम आपको आगे की स्लाइड्स में बताने जा रहे हैं हर उस सामान की कीमत, जिसका हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं…

देखें, GST लागू होने के साथ ही सस्ती हो गईं ये चीजें

खाने की ये चीजें हो गईं सस्ती1. मिल्क पाउडर2. दही 3.छाछ4.गैर-ब्रैंडेड शहद5. डेयरी स्प्रेड6. पनीर7. मसाले8. चाय9. गेहूं10. चावल11. आटा12. मूंगफली तेल13. तिल का तेल

जीएसटी की बदौलत सस्‍ती होंगी ये चीजें

14. सूरजमुखी का तेल15. नारियल तेल16. सरसों तेल (Mustard oil)17. शुगर18. गुड़19. शुगर कन्फेक्शनरी20. पास्ता21. स्पाघेटी22. मकरोनी23. नूडल्स24. फल और सब्जियां25. अचार26. मुरब्बा27. चटनी28. मिठाइयां29. केचअप30. सॉसेज31. टॉपिंग्स ऐंड स्प्रेड्स32. इंस्टैंट फूड मिक्स33. मिनरल वॉटर34.बर्फ35. खंडसारी36. बिस्किट्स37. रायसिन ऐंड गम38. बेकिंग पाउडर39. नकली मक्खन40. काजू

दैनिक उपयोग के इन प्रॉडक्ट्स के भी दाम हो गए कम

1. नहाने का साबुन2. हेयर ऑइल3. डिटर्जेंट पाउडर4. साबुन5. टिशू पेपर्स6. नैपकिन्स7. माचिस8. कैंडल्स9. कोयला10. केरोसिन11. घरेलू एलपीजी गैस12. चम्मच13. कांटे14. करछुल15. स्किमर्स16. केक सर्वर्स17. मछली का चाकू18. चिमटा19. अगरबत्ती20. टूथपेस्ट21. दंतमंजन22. हेयर ऑइल23. काजल24. एलीपीजी स्टोव25. प्लास्टिक तिरपाल

स्टेशनरी

1. नोटबुक्स2. पेन3. सभी तरह के पेपर4. ग्राफ पेपर5. स्कूल बैग6. एक्सरसाइज बुक्स7. पिक्चर, ड्रॉइंग और कलर बुक्स8. चर्मपत्र9. कार्बन पेपर10. प्रिंटर्स हेल्थकेयर में इन चीजों के घट गए दाम1. इन्सुलिन2. एक्सरे फिल्म्स3. डायग्नोस्टिक किट्स4. नजर के चश्मों के लिए ग्लास5. डायबिटीज और कैंसर की दवाएं

कपड़े और फुटवियर

1. सिल्क2. वूलन फैब्रिक3. खादी यार्न4. गांधी टोपी5. 500 रुपये से कम के फुटवियर

इन सामानों के भी घट गए दाम

1. 15 हॉर्सपावर से कम के डीजल इंजन2. ट्रैक्टर के टायर और ट्यूब3. सिलाई मशीन4. स्टैटिक कन्वर्टर्स5. बिजली के ट्रांसफार्मर6. वाइंडिंग वायर्स7. हेल्मेट8. पटाखे9. ल्यूब्रिकेंट्स10. बाइक11.100 रुपये से कम के मूवी टिकट12. पतंगें13. लग्जरी कारें14. मोटरसाइकल15. स्कूटर्स16. इकॉनमी क्लास एयर टिकट17. 7,500 रुपये के टैरिफ वाले होटल18. सीमेंट

GST से आपकी जेब पर कितना होगा असर?

0% GST खुला अनाज, ताजी सब्जियां, बिना मार्का आटा, बिना मार्का मैदा, बिना मार्का बेसन, गुड़, दूध, अंडे, दही, लस्सी, खुला पनीर, बिना मार्का नैचुरल शहद, प्रसाद, खजूर का बना गुड़, नमक, काजल, फूल झाड़ू, बच्चों की ड्रॉइंग की किताबें, एजुकेशन सर्विसेस और हेल्थ सर्विसेस पर जीएसटी लागू नहीं होगा। 5% GST – चीनी, चाय पत्ती, कॉफी के भुने दाने, स्किम्ड दूध पाउडर, बच्चों का मिल्क फूड, पैक्ड पनीर, काजू, किशमिश, पीएसडी केरोसीन, एलपीजी, जूते-चप्पल (500 रुपए तक), कपड़े (1000 रुपए तक), अगरबत्ती, कॉयर मैट, चटाई और फ्लोर कवरिंग जैसी चीजें। 12% GST मक्खन, घी, बादाम, फ्रूट जूस, पैक्ड नारियल पानी, सब्जी, फल, नट्स, पौधों के पार्ट्स से बने प्रोडक्ट्स जैसे अचार, मुरब्बा, चटनी, जैम और जेली, छाता, मोबाइल जैसी चीजें। 18% GST हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, पास्ता, कॉर्नफ्लैक्स, सूप, आइसक्रीम, टॉयलेट्रीज, कम्प्यूटर, प्रिंटर जैसी चीजें। 28% GST एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, च्विइंगम, पान मसाला, बीड़ी, फूड बेवरेज, शेविंग क्रीम, शैम्पू, मार्बल, सीमेंट, एल्यूमिनियम के दरवाजे-खिड़कियां, कारें, टू-व्हीलर, रिस्ट वॉच, डिजिटल कैमरा जैसी चीजें। Recommended Articles

GST RegistrationState GST ActGST DownloadsReturns Under GSTGST RegistrationGST RatesGST FormsHSN CodeGST LoginGST Due DatesGST RulesGST StatusKnow your GSTIN                                        GST                                           - 34                                       GST                                           - 93                                       GST                                           - 80                                       GST                                           - 88